दोस्तों आपके लिए एक बड़ी खुशी की खबर निकल कर सामने आई है बो ये है की राजस्थान गवर्नमेंट के माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम/ राजकीय अंग्रेजी माध्यम) विद्यालयों में सहायक अध्यापक (Assistant Teacher) , लेवल प्रथम एवं सहायक अध्यापक, लेवल-द्वितीय (अंग्रेजी/ गणित) के पदों के बड़ी भर्ती निकाली है जिसमें यह अनुमान लगाया जा रहा है की 9000 से अधिक शिक्षक पद के लिए भर्ती निकाली गई है इस भर्ती से रिलेटिव सारी जानकारी हम आपको अपने आर्टिकल में देने जा रहे हैं आर्टिकल का कोई स्टेप मिस ना करें और आर्टिकल में कंटिन्यू बने रहें।
1. राजस्थान में निकली शिक्षक भर्ती
दोस्तों राजस्थान सरकार ने इस भर्ती की प्रक्रिया के जरिए राज्य में कुल 9712 रिक्त पदों को भरने के लिए यह भर्ती निकाली है। और एक बात ये भी है की इसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र में 9108 भर्तियां होंगी, जबकि अनुसूचित क्षेत्र में जो होने वाली भर्तियों है उनके आंकड़े का अनुमान 604 लगाया जा रहा है।
2. राजस्थान शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कब से कब तक कर सकते हैं?
दोस्तों यह शिक्षक की भर्ती 31 जनवरी 2023 से शुरू होने वाली है और इसके लिए आवेदन करने की जो लास्ट डेट का पता चला है जिस तक आवेदन किए जा सकते हैं बो 1 मार्च 2023 है।
अगर आप इस भर्ती से जुड़ी हुई और जानकारी पाना चाहते हैं या आप इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आप लोग Rajasthan Secondary Education) की आधिकारिक वेबसाइट educationsector.rajasthan.gov.in पर जाकर काट सकते हैं और अधिक से अधिक इंफॉर्मेशन ले सकते हैं।
और इस भर्ती की जो जानकारी है बो खुद राजस्थान के शिक्षा मंत्री डॉ.बुकाली दास (बीडी) कल्ला ने अपने ट्विटर हैंडल पर राजस्थान शिक्षक भर्ती 2023 के बारे में विज्ञापन जारी किया है।
READ ALSO - Haryana Roadways Apprentice 2023 हिसार रोडवेज में 90+ पदों
3. राजस्थान शिक्षक भर्ती में कितने पदों के लिए भर्ती निकाली है?
इस भर्ती में कुल 9712 पदों पर भर्तियां की जाएंगी और किस-किस सब्जेक्ट के लिए कितने शिक्षकों की भर्ति किया जाएगा वह हम आपको बताने जा रहे हैं।
- सहायक अध्यापक, लेवल- प्रथम: 6670
- सहायक अध्यापक, लेवल - द्वितीय (अंग्रेजी): 1219
- सहायक अध्यापक, लेवल द्वितीय ( गणित ): 1219
- सहायक अध्यापक, लेवल- प्रथम: 470
- सहायक अध्यापक, लेवल - द्वितीय (अंग्रेजी): 67
- सहायक अध्यापक, लेवल द्वितीय ( गणित ): 67
4. राजस्थान शिक्षक भर्ती योग्यता
दोस्तों अगर आप लोगों में से कोई उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहता है तो आवेदन करने से पहले वे लोग इस भर्ती की योग्यता और आयु सीमा के बारे में अवश्य जान लें।
इस भर्ती के लिए जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहता है उस उम्मीदवार की उम्र 21 से 40 के बीच होनी चाहिए, और अगर कोई राजस्थान का मूल निवासी इस भर्ती के लिए आवेदन करता है तो उसको कुछ विशेष छूट भी दी जाएगी।
5. राजस्थान शिक्षक भर्ती शुल्क
इस भर्ती के आवेदन करने का जो शुल्क तय किया गया है की सामान्य वर्ग के उम्मीदवार जो होंगे उनको आवेदन करने के लिए ₹100 का शुल्क देना पड़ेगा।
अगर आवेदन करने वाला राजस्थान के पिछड़े वर्ग में से है जैसे की SC, ST तो तो उनको आवेदक शुल्क 60 से ₹70 देना पड़ेगा। और भर्ती के लिए आप लोगों को शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना पड़ेगा।