दोस्तों अगर आप लोग नया फोन खरीदना चाहते हैं तो मैं आपको बता दूं कुछ ही दिनों में इंफिनिक्स का एक नया फोन लांच होने वाला है फोन के फीचर काफी कमाल के हैं फुल एचडी डिस्प्ले 6.7 की है। ये एक कम बजट में एक अच्छा स्मार्टफोन है कंपनी ने इस फोन के लांच की घोषणा फिलिप कार्ड माइक्रोसॉफ्ट के द्वारा कि है। इस फोन से जुड़ी हुई सारी जानकारी हम आपको अपने इस आर्टिकल में देने जा रहे हैं।
1. Infinix Note 12i होने जा इंडिया में लॉन्च
इंफिनिक्स एक नया स्मार्टफोन Infinix Note 12i लांच होने जा रहा है कंपनी ने इस फोन की इंडिया में लॉन्चिंग डेट 25 जनवरी फिक्स की है। फोन कि 60Hz रिफ्रेश रेट बाली 6.7 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है और साथ में फोन हीलियो G85 चिपसेट से लैस है।
इस फोन को साल के पहले महीने के अंदर ही लांच किया जा रहा है फोन के अंदर आपको 4GB की रैम देखने के लिए मिलती है। फोन का इंडियन वैरिएंट भी एक इंटीग्रेटेड माली G52 जीपीयू के साथ आता है और इसका वेरिएंट हिंदुस्तान में लॉन्च होने से पहले केन्या और इंडोनेशिया में लॉन्च हो चुका है।
फोन में इंटीग्रेटेड माली G52 जीपीयू से लैस है। और हैंडसेट XOS 12 पर चलता है, जो एंड्रॉइड 12 पर बेस्ड है। जैसा कि हमने आपको बताया कि कंपनी ने Infinix Note 12i फोन की लॉन्च की घोषणा फ्लिपकार्ट के जरिए की है लेकिन इस फोन की कीमत कितनी होगी इसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई।
फोन की जो प्रमोशनल इमेज डाली गई है उससे पता चलता है फोन दो कलर मॉडल में लॉन्च होगा जो व्हाइट और ब्लू कलर में पेश किया जाएगा। फोन की रैम 4GB है लेकिन 3GB तक रैम बढ़ाई जा सकती है। और इस फोन की मोटाई 7.88 मिमी होगी।
READ ALSO - Instagram or Facebook अकाउंट पर ब्लू टिक कैसे लें
2. Infinix Note 12i के बेसिक स्पेसिफिकेशन
माइक्रोसाइट ने जो बताया उसके मुताबिक Infinix 12i के डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1000 होगी और यह वाइडवाइन एल1 सर्टिफाइड है। यह 50-मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस, 2-मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर, QVGA AI लेंस और एक एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप को स्पोर्ट करता है। फ्रंट फेसिंग 8-मेगापिक्सल कैमरा वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच में रखा गया है। फोन का भारतीय वेरिएंट 5000mAh की बैटरी पैक करेगा और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के जरिए 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा
